11 अक्टूबर 2021
गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी दरबार साहिब अनूपगढ़ के सेवादार रमेश लाल जी हीर के माताजी स्वर्गीय श्रीमती गुरदेव कौर जी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री अमर चंद जी हीर पूर्व पार्षद का गत 2 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था । जिनके निमित्त
सेवादार परिवार के द्वारा माता जी की आत्मा की शांति के लिए अपने घर पर 4 अक्टूबर 2021 को श्री सहज पाठ साहिब आरंभ करवाए गए जिनके भोग आज गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी धाम में संपन्न हुए जिसमें रविदास गुरुद्वारा साहिब के वजीर गुरनाम सिंह महे के द्वारा भोग डाला गया एवं गुरुद्वारा साहिब के कीर्तनी जत्था भाई साहब सुखदेव सिंह जी एवं साथी सतनाम सिंह के द्वारा हरजस कीर्तन गाकर एवं कथा विचार कर संगत को निहाल किया । पाठ भोग के उपरांत गुरु की देग समूह संगत को बरताई गई । समूह संगत एवं सगे संबंधी , सज्जनों मित्रों ने समय में से समय निकालकर सेवक परिवार के दुख में शामिल होकर अपने सहानुभूति प्रकट कर सतगुरु रविदास जी के चरणों में अरदास विनती की गई की माताजी के इस रूह को अपने चरणों में निवास बक्शी एवं आवागमन के चक्कर से मुक्त करें । सेवादार परिवार के द्वारा आई हुई समूह संगत, रिश्तेदार, सगे संबंधी , मित्रों का इस दुख की घड़ी में शामिल होकर दुख बांटने पर आभार व्यक्त किया गया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा एवं श्री गुरु रविदास समाज महासभा की तहसील इकाई के द्वारा परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल होकर अपनी संवेदना प्रकट की एवं समाज को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित किया।
Post a Comment