13 सितम्बर 2021आज गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी दरबार साहिब में बडी श्रृद्धा भावना के साथ साप्ताहिक प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें गुरुद्वारा साहिब के प्रीतवान सेवादार श्री बलासा राम चौहान ,उनके पुत्र युवराज चौहान के समुह परिवार द्वारा अपने पोते नील चौहान पुत्र युवराज चौहान एवं परिवार की खुशियों को लेकर सुख शांन्ति के लिए श्री सुखमणी साहिब के पाठ करवाये गये। श्री सुखमणी साहिब के पाठ गुरुघर के वजीर गुरनाम सिंह महे के द्वारा आदर सत्कार के साथ किया गया। जिसमे अनूपगढ़ शहर एवं आसपास की समुह संगत ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर अपनी अपनी हाजरी सतगुरू श्री गुरू रविदास जी महाराज के चरणों में लगवाई तथा सुखमणी साहिब के पाठ को सुनकर , सतगुरू श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन पावित्र आरती का गुणगान कर गुरुघर की खुशियां प्राप्त कर अपना जीवन सफल किया। इस मौके गुरूद्वारा साहिब के प्रधान श्री गुरुप्रीत सिंह जखू , रविदास समाज महासभा के तहसील अध्यक्ष श्री चैनसिंह महे , गुरूद्वारा साहिब के मीडिया प्रभारी श्री ज्ञानदेव जी महे ,हरदयाल सिंह रायल, गुरदीप सिंह पंवार , सतपाल जी जखू , सुखदेव सिंह कनाडा वाले एवं गुरुद्वारा साहिब में आई हुई संगत के द्वारा चौहान परिवार को बधाई दी गई।
युवराज चौहान ने अपने विचार संगत के सामने व्यक्त किये और आई हुई संगत का आभार व्यक्त किया। संगत के द्वारा गुरुद्वारा साहिब परिसर में पौधारोपण का विचार किया गया जिसमें संगत ने अपनी सहमती दी गई।
16 सितम्बर 2021 को संग्राद मनाये जाने पर विचार किया।

Post a Comment