अनूपगढ़
16 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार , आज गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी दरबार साहिब में संग्राद मनाई गई। जिसमें नगर की समुह संगत ने गुरुद्वारा साहिब में जाकर अपनी हाजरी गुरु चरणों में लगवाई। गुरुद्वारा साहिब के वजीर गुरनाम सिंह महे के द्वारा श्री सुखमणी साहिब के पाठ व बारां माह का पाठ किया गया। संग्राद के दिन को मुख्य रखते हुए गुरुघर के सेवादार गुरप्रीत सिंह जख्खू व युवराज चौहान के द्वारा खीर का लंगर लगाया गया। प्रबन्धक कमेटी के द्वारा आई हुई संगत का धन्यवाद किया गया व संगत के मंगल जीवन की कामना की गई।







Post a Comment